23 April 2025 Ka Panchang: बुधवार को इतने बजे तक रहेगा शुक्ल योग, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Share News

23 April 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 23 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें बुधवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

23 April 2025 Ka Panchang: 23 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

23 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि- 23 अप्रैल 2025 को शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी
  • शुक्ल योग- 23 अप्रैल को शाम 6 बजकर 51 मिनट तक
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 23 अप्रैल को  दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:05 – 01:42 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:37 – 02:12 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:22 – 02:00 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:05 – 01:42 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:19 – 01:55 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:35 – 01:11 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:38 – 02:14 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:07 – 01:41 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:48 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:50 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)